मोगा में नहर से मिला व्यक्ति का शव:समाज सेवा सोसायटी ने बाहर निकाला; पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस

पंजाब के मोगा जिले के कोट ईसे खां थाना क्षेत्र में गांव चीमे के पास एक नहर से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। नहर में शव दिखने की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और समाज सेवा सोसायटी (रजि.) मोगा की टीम मौके पर पहुंची। सोसायटी के सदस्यों ने काफी प्रयास के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, मृतक की दाढ़ी और बाल कटे हुए हैं। उसके हाथ में एक कलाई घड़ी भी बंधी हुई थी। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने शव को पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटे तक सुरक्षित रखवाया है। इसका उद्देश्य है कि परिजन या पहचान करने वाले लोग आगे आ सकें। पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन और समाज सेवा सोसायटी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इस व्यक्ति के संबंध में कोई जानकारी हो तो वे तुरंत कोट ईसे खां पुलिस या समाज सेवा सोसायटी, मोगा से संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *