रूपनगर पुलिस ने हत्या के 4 आरोपी किए अरेस्ट:नंगल ब्लाइंड मर्डर केस 48 घंटे में ट्रेस; शव को नहर में फेंकने के बाद फरार

रूपनगर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी रूपनगर मनिंदर सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2 बड़े मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने नंगल में एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि नालागढ़ हिमाचल प्रदेश के 2 बदमाशों से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। पहला मामला नंगल क्षेत्र का है। 28 जुलाई, 2026 को एसवाईएल नहर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। मृतक के हाथ बंधे हुए थे और चेहरे पर चोट के निशान थे। सोशल मीडिया और टैटू की मदद से मृतक की पहचान बलविंदर पाल (निवासी जालंधर/नंगल) के रूप में हुई। शराब के नशे में झगड़ा हुआ। जांच में सामने आया कि बलविंदर पाल का अपने दोस्तों अमरजीत उर्फ जोंस और अमितोज उर्फ तोजी के साथ शराब के नशे में झगड़ा हुआ था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने बाद में अपने तीसरे साथी गौरव को बुलाकर शव को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने इस मामले में महज 48 घंटों के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 2 कुख्यात बदमाश भी गिरफ्तार दूसरे मामले में रूपनगर पुलिस ने नालागढ़ के सिमू गैंग से जुड़े 2 कुख्यात बदमाशों, लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा और रमन उर्फ खान को गिरफ्तार किया। उन्हें आईआईटी रोड के पास नाकाबंदी के दौरान एक सफेद ब्रेजा कार (नंबर HP17E9384) के साथ पकड़ा गया। उनकी निशानदेही पर 7 अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी लक्खा पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब हथियारों की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने के लिए मध्य प्रदेश और अन्य जगहों पर जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *