सिटी रिपोर्टर | एनआईटी रायपुर में कॉसाइन और आई-सेल द्वारा “स्पेस टेक्नोलॉजी में करियर पाथवे” विषय पर स्टूडेंट इंटरेक्शन सेशन का आयोजन किया गया। पीएमआरएफ रेसिपिएंट और एनआईटी के पूर्व छात्र डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने क्यूबसैट डिजाइन, उपग्रह संचार और एयरोस्पेस नवाचारों पर जानकारी दी। डॉ. सिंह ने स्पेसकिड्ज इंडिया के साथ अपने सहयोग पर चर्चा की, जो छात्र-नेतृत्व वाले उपग्रह मिशनों के लिए जाना जाता है। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि स्किल डेवलपमेंट पर ज्यादा ध्यान दें। पढ़ाई के साथ इसरो, बीएआरसी और डीआरडीओ में इंटर्नशिप और रिसर्च भी कर सकते हैं। इसके लिए कई प्रोग्राम चलाए जाते हैं।


