जयपुर के इंदिरा गांधी पंचायतीराज संस्थान में 9 मार्च,रविवार को ‘समता महोत्सव-2025’ का आयोजन किया जाएगा। कोरो इंडिया संस्था की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों पर आधारित जमीनी आंदोलनों की दिशा और भावी रणनीति पर चर्चा करना है। इस अवसर पर राजस्थान में संवैधानिक मूल्यों के आधार पर किए गए कार्यों की एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। राज्यपाल बागड़े प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही वे समता फेलोज की कहानियों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम में कोरो इंडिया के साथ अन्य समविचारी संस्थाएं भी सहभागी होंगी।


