महासमुंद| पिता से उधारी का पैसा वसूलने के लिए उसके बेटे को बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। तीन मार्च को बोदापाली निवासी कृष्ण बरिहा (48) ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उसका लड़का शिवराज बरिहा गांव के मोहन सिदार व घासीराम सिदार को वाहन में बिठाकर कोयला लेने राधा कृष्ण आयल मिल झिलमिला गया था। हेमंत प्रजापति व उसके दो लड़के प्रार्थी के बेटे शिवराज बरिहा के ट्रैक्टर को रोककर 20000 एडवांस के रूप में काम करने के एवज में कृष्ण बरिहा को लेने की बात कहते हुए शिवराज बरिहा को मोटरसाइकिल में बिठाकर कुटेला ईंट भट्ठा ले गए थे। बेटे ने फोन से सूचना दी तो उसे छुड़वाने कुटेला गए और वहां से छुड़वाकर लाए। पुलिस में तीन लोगों पर केस कराया है।


