यह दिन नारी शक्ति के साथ ही पुरुषों के लिए भी खास है

भास्कर न्यूज | बालोद शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर कॉलेज के विधि विभाग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. जेके खलको ने कहा कि महिलाएं पूरे समाज में पूजी जाती हैं। उनके सम्मान के लिए एक दिन पर्याप्त नहीं। हर दिन सम्मान, सहयोग और सुरक्षा की भावना होनी चाहिए। विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. स्वाति वैष्णव ने कहा, यह दिन नारी शक्ति के साथ पुरुषों के लिए भी खास है। जीवन के हर क्षेत्र में नारी पुरुष को पूर्णता और सार्थकता देती है। इस अवसर पर विधि के विद्यार्थियों ने कविताएं और लेख प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. जेके पटेल ने किया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा, महाविद्यालय में छात्राओं की संख्या अधिक है। उन्हें अवसर मिलने पर वे उसका पूरा लाभ उठाती हैं। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *