प्रशिक्षु एसआई की तबीयत बिगड़ी, रास्ते में दम तोड़ा

भास्कर न्यूज | महासमुंद चंदखुरी पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान सुबह दौड़ लगाते समय प्रशिक्षु एसआई की मौत हो गई। घटना 7 मार्च की सुबह करीब 6.30 बजे की बताई जा रही है। तबीयत बिगड़ने पर युवक को घायल अवस्था में रायपुर के अस्पताल ले जाया जा रहा था। जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक राजेश कोसरिया पिता महंतप्यारे कोसरिया (28) पिथौरा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सपोस का रहने वाला था। रायपुर में एसआई की भर्ती हुई थी, जिसमें उनका सलेक्शन होने हुआ था। बीते 3 मार्च से ट्रेनिंग के लिए चंदखुरी के पुलिस अकादमी कैंप में गया हुआ था। जहां सुबह अन्य प्रशिक्षु एसआई के साथ मैदान में रनिंग करते समय मूर्छित होकर गिर गया। घायल अवस्था में अकादमी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर हास्पिटल ले जाया जा रहा था। इस दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मृतक राजेश दो भाइयों में छोटा था। घटना के बाद से माता पिता का रो रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने मामले में घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। साथ ही घर के एक सदस्य की अनुकंपा नियुक्ति दिलाने की शासन से मांग की है। राजेश कोसरिया

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *