जांजगीर | ग्राम पचेड़ा निवासी युवक शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात नवापारा स्थित मौलीदाई मंदिर पहुंचा। यहां उसने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर मां के सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान सहित 1 लाख 91 हजार रुपए का सामान पार कर दिया। फुटेज के आधार पर पुलिस ने गौरीशंकर कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने मंदिर में चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने चोरी का सामान जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया है।


