डीआरएम ने किया नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की जांच

भास्कर न्यूज | बंडामुंडा बंडामुंडा रेल खंड के डुमरता में 5 मार्च से शुरू किए गए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया समेत रेलमंडल के अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीआरएम ने पूरे कार्य को घूम घूम कर देखने के साथ ही कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। यह नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 मार्च तक चलेगा। इस कार्य में रेलवे के इंजीनियरिंग,ऑपरेटिंग ,सिग्नल एंड टेलिकॉम,ओएचई विभाग के लगभग 100 रेल कर्मी समेत बड़ी संख्या में ठेका कर्मचारी शामिल है। यह सभी लोग सात दिनों तक दिन रात मेहनत कर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य करेंगे। इस नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य में डुमरता महतो बस्ती स्थित रेल फाटक के निकट किलोमीटर संख्या 412 के निकट कुल 25 प्वाइंट लगाया जा रहा है। इन सभी प्वाइंट के लग जाने से अब डुमरता रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का जाम नहीं होगा। साथ ही डुमरता रेल स्टेशन के उप और डाउन लाइन पर दिनों ही तरफ से ट्रेनों का परिचालन हो पाएगा। जबकि इससे पहले आए दिन डूमरता रेलवे स्टेशन में जाम लग जाते थे। जिस कारण इस रूट के एकमात्र पैसेंजर तथा यात्री ट्रेन बरसुआ पैसेंजर को परिचालन में भी देरी होती थी। जांच करने पहुंचे अधिकारी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *