बंडामुंडा | डी-केबिन दुर्गा पूजा मंडप के निकट से डी-केबिन चौक तक निर्माण हो रहे सड़क से उड़ती धूल से लोग परेशान थे। इस बीच अब सड़क के साथ साथ ड्रेन का निर्माण शुरू हो जाने के कारण लोगों के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण करने के साथ ही ड्रेन का भी निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जिस कारण सड़क किनारे रहने वाले लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़क और ड्रेन का एक साथ निर्माण करने से लोग नाराज हैं।


