जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश बृजेश कुमार ने बताया गया कि लोक अदालत का उद्घाटन अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) राजेन्द्र कुमार द्वारा एडीआर सेन्टर में दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान न्यायालयों में लंबित सभी प्रकार के राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरणों, अंतर्गत धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम, बैंक रिकवरी मामले, एमएसीटी मामले, पारिवारिक विवाद, श्रम एवं नियोजन संबंधी विवाद, भूमि अधिग्रहण मामले, बिजली व पानी के बिल भुगतान संबंधी प्रकरण, राजस्व मामले, सभी प्रकार के सिविल मामले के निस्तारण और बैक, विद्युत, जलदाय विभाग, नगर परिषद आदि के प्री-लिटिगेशन स्तर पर प्रस्तुत 2737 प्रकरणों के निस्तारण किया गया। 12 बैंचों का गठन किया गया लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वारा दौसा ने जिले में कुल 12 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया, जिसमें से दौसा मुख्यालय पर 4 तथा तालुका बांदीकुई, लालसोट, महवा, सिकराय में 8 लोक अदालत बैन्चों का गठन किया गया। दौसा मुख्यालय स्थित बैचों में प्रथम बैंच में डीजे राजेन्द्र कुमार, दिनेश कुमार शर्मा अधिवक्ता और अशोक कुमार शर्मा, सदस्य, स्थाई लोक अदालत, द्वितीय बैंच में रविकांत सोनी, न्यायाधीश एस.सी/एस.टी. न्यायालय, भगवान सहाय मीना अधिवक्ता, तृतीय बैंच में उमेश वीर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अनूप कुमार शर्मा अधिवक्ता और चतुर्थ बैंच में बृजेश कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमान सहाय शर्मा, नायब तहसीलदार एवं नरेन्द्र शर्मा, अधिवक्ता की लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया। लोक अदालत में पूरे जिले में राजस्व व फौजदारी न्यायालयों में लंबित प्रकरणों में से कुल 2737 प्रकरणों का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत की भावना से करते हुए करीब 9 करोड़ 16 लाख 4 हजार 36 रुपए की राशि का सेटलमेंट किया गया। लोक अदालत में बडी संख्या में पक्षकार उपस्थित रहे और जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष कुंजबिहारी शर्मा का भी बार की ओर से सहयोग रहा।


