पेट्रोल पंप संचालकों ने SP को सौंपा ज्ञापन:बदमाशों ने पंप कर्मचारियों पर किया था जानलेवा हमला, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

पेट्रोल पंप पर सेल्समेन और कर्मचारियों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला करने के मामले को लेकर पेट्रोल पंप संचालकों और कर्मचारियों में भारी रोष है। आरोपियों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर पेट्रोल पंप पर संचालक और सेल्समेन, कर्मचारियों ने एसपी विकास सांगवान को ज्ञापन सौंपा। साथ ही यह घटनाक्रम पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में।कैद हो गया। उसके फुटेज भी SP को उपलब्ध कराए है। ज्ञापन में बताया कि टोंक कृषि मण्डी के सामने स्थित पेट्रोल पम्प श्री श्याम सर्विस स्टेशन पर अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को सेल्समेन और कर्मचारी काम कर रहे थे। सुबह 11.20 बजे सेल्समेन, कर्मियों पर कुछ असामाजिक तत्वों ने डंडों, लाठियों से जानलेवा हमला कर दिया। इससे एक कर्मचारी एवराज के सिर में गंभीर चोट आई है, उसे सआदत अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दो अन्य के भी हल्की चोटें आई है। आरोपी फरार हो गए। इसकी रिपोर्ट पुरानी टोंक थाने में दर्ज करा दी है। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए है। पेट्रोल पंप संचालक पेट्रोल पंप संचालक दयाल,तरुण अग्रवाल आदि ने SP से गुहार लगाई कि हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में कोई असामाजिक तत्व इस प्रकार हमला नहीं कर सके। इस तरह की घटना से पेट्रोल पंप डीलर्स व कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। एसपी सांगवान ने पेट्रोल पंप संचालकों को आश्वस्त किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पेट्रोल पंप संचालक नरेश बंसल, सुबोध गोगिया, संजीव सिंहल,अरुण अग्रवाल, आबिद हसन, राहत अली,, तरुण अग्रवाल,नितिन चौरासिया, मोन्टू गर्ग, बलवीर चौधरी, प्रभुलाल चौधरी, अर्पित अग्रवाल, अतुल मुमिया आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *