रांची से गोवा और जयपुर के लिए सीधी फ्लाइट जल्द शुरू हो सकती है। इसके लिए डीजीसीए से स्लॉट की अनुमति मिल गई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दो स्लॉट के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे डीजीसीए से स्वीकृति मिल गई है। हालांकि, विमानन कंपनी के पास विमान की उपलब्धता के आधार पर दोनों स्थानों के लिए सेवा शुरू होगी। इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक आरआर मौर्य ने बताया कि विमानन कंपनियों द्वारा विंटर और समर शेड्यूल के लिए स्लॉट की बुकिंग की जाती है। विंटर शेड्यूल के लिए जयपुर और गोवा के लिए स्लॉट बुकिंग की स्वीकृति मिल गई है। विमान उपलब्ध होने पर दोनों स्थानों के लिए सीधी उड़ान शुरू होगी।


