दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन में पूर्व सैनिक रैली व मेडिकल कैंप 21 दिसंबर को

रांची सेना द्वारा 21 दिसंबर को दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन में पूर्व सैनिक रैली व मेडिकल कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, विधवाओं और उनके परिजनों के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें उनके स्वास्थ्य की सभी तरह की जांच की जाएगी। जमीन, राजस्व, बैंक, पेंशन से जुड़े मामले, सीएसडी, रोजगार मेला व इससे संबंधित अन्य आयोजन भी होंगे। रैली में पूरे राज्य से भूतपूर्व सैनिक व वीर नारियां भाग लेंगे। इस शिविर में आने के लिए रांची सेना द्वारा बस की सुविधा विभिन्न जिलों से की गई है। बस की सेवा जिला सैनिक केंद्र चाईबासा, गुमला, हजारीबाग, रांची, दुमका, खूंटी व जमशेदपुर से उपलब्ध कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *