केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू समेत 3 नेताओं पर चार्जशीट:लुधियाना कोर्ट में पेशी का आदेश, निगम ऑफिस में ताला जड़ने पर हुई थी FIR

केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और पूर्व विधायक संजय तलवाड़ के खिलाफ लुधियाना पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला 27 फरवरी 2024 को निगम के जोन-ए कार्यालय में हुए हंगामे से जुड़ा है। चार्जशीट आरोपियों की गैरमौजूदगी में दायर की गई है। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट जुगराज सिंह ने सभी आरोपियों को 17 मार्च के लिए नोटिस जारी कर कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया है। चौकीदार की शिकायत पर पर्चा इस केस में निगम जोन-ए कार्यालय के चौकीदार अमित कुमार की शिकायत पर दर्ज किया गया है। FIR में आईपीसी की धारा 186 (लोक सेवक के कार्य में बाधा) और 353 (लोक सेवक को कर्तव्य पालन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) के तहत आरोप लगाए गए है। अभियोजन पक्ष के मुताबिक 27 फरवरी 2024 को सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, कांग्रेस नेताओं और वर्करों के साथ जोन-ए दफ्तर में विरोध प्रदर्शन किया था। प्रोटेस्ट के दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई थी। नेताओं ने दफ्तर के गेट पर ताला लगा दिया था। बाद में निगम कर्मियों ने अंदर से ताला तोड़ा था। पुलिस ने जब 6 मार्च 2024 को बिट्टू और अन्य आरोपियों को बिना पुलिस रिमांड मांगे अदालत में पेश किया तो अदालत ने उन्हें जमानत दे दी थी। लुधियाना नगर निगम में फैले कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने कड़ा विरोध जताया था। 27 फरवरी 2024 को (उस समय कांग्रेस में रहते) सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की अगुआई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के मुख्य दफ्तर जोन-ए पर ताला जड़ा। ताला लगाने के दौरान हंगामा और झड़प जब कांग्रेस नेता नगर निगम कार्यालय पर ताला लगाने पहुंचे, तब अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी के बावजूद कार्यकर्ताओं पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ दी। सांसद बिट्टू, भारत भूषण आशु और जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ बैरिकेडिंग के ऊपर से कूदकर मुख्य गेट तक पहुंचे। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। नगर निगम के कर्मचारियों ने ताला तोड़ने के लिए कटर का इस्तेमाल करने की कोशिश की, जिस पर रवनीत बिट्टू ने कटर चलाने का आरोप लगाया था। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों को तुरंत रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता ताला जड़कर चाबी अपने साथ ले गए। बाद में ताला काटकर गेट को दोबारा खोला गया। नगर निगम पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि नगर निगम में हर काम के लिए पैसे मांगे जा रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सिटी बस केस हारने के कारण निगम को करोड़ों रुपए का घाटा हुआ। बिट्टू ने कहा था, “जब नगर निगम आम लोगों का भला नहीं कर रहा, तो इस दफ्तर का क्या फायदा?” कटर से हाथ काटने की कोशिश का आरोप केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने उस समय आरोप लगाया था कि जब वे गेट पर ताला लगाने लगे, तो नगर निगम के एक कर्मचारी ने कटर से उनकी उंगली काटने की कोशिश की। इस घटना में पूर्व विधायक संजय तलवाड़ घायल हो गए। बिट्टू ने दावा किया था कि आम आदमी पार्टी के विधायक कर्मचारियों पर कटर चलाने का दबाव बना रहे थे। कांग्रेस ने सरकार पर बोला हमला उस समय कांग्रेस नेताओं ने पंजाब सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि नगर निगम में आम आदमी पार्टी के विधायकों की शह पर भ्रष्टाचार फल-फूल रहा है। उन्होंने नगर निगम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और भविष्य में भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *