अरगोड़ा की रहने वाली 64 वर्षीय अचला किंडू का डेबिट कार्ड एटीएम में फंसा कर 1.13 लाख रुपए उनके खाते से निकाल लिए गए। इस संबंध में अचला किंडू ने कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार वह 18 दिसंबर को अलबर्ट एक्का चौक के पास से पैसा निकालने गई। उसी दौरान उनका डेबिट कार्ड फंस गया। वहां अंकित हेल्पलाइन पर कॉल किया तो उन्हें कहा कि इंजीनियर जा रहा है। लेकिन कोई मदद करने नहीं आया। किसी ने बाद में उनके कार्ड को निकाल कर खाते से पैसे निकाल लिए।


