मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ दिनों के लिए सुदेश महतो को आवंटित आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार, इसका कारण मुख्यमंत्री के वर्तमान आवास और कार्यालय को रिनोवेट किया जाएगा। भवन निर्माण प्रमंडल रांची-एक द्वारा इस आवास को रिनोवेशन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के वर्तमान आवास के रिनोवेट हो जाने के बाद फिर हेमंत सोरेन उसमें लौट आएंगे। हालांकि सुदेश महतो ने अब तक अपने सरकारी आवास को खाली नहीं किया है। लेकिन, सूत्रों के अनुसार तय समय सीमा के भीतर वह अपना सरकारी आवास खाली कर देंगे। मालूम हो कि चुनाव हारनेवाले विधायकों को एक महीने के भीतर आवास खाली करने का प्रावधान है।


