प्रतापगढ़ में स्वयं सेवा संस्थान ने मिशन 2025 की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत शहर में गोवंश के लिए 500 निःशुल्क पानी की टंकियां लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संस्था के अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने बताया कि मिशन का शुभारंभ दीपेश्वर महादेव मंदिर परिसर से किया गया। पहले चरण में तिलक नगर, मालवा कॉलोनी और कृष्णा रिसॉर्ट समेत विभिन्न स्थानों पर 11 टंकियां लगाई गई हैं। ग्रीष्म ऋतु में जल की आवश्यकता मनुष्यों के साथ-साथ जीव-जंतुओं को भी अधिक होती है। संस्था पिछले कई वर्षों से शहर में निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रही है। यह संस्था घायल बेजुबान जीवों और गौ माता का निःशुल्क इलाज भी करती है। इसके अलावा, संस्था सांप और गोयरा जैसे जहरीले जीवों का रेस्क्यू भी निःशुल्क करती है। शहरवासी जल टंकी या अन्य सेवाओं के लिए संस्था से 8619465132 या 7727038049 पर संपर्क कर सकते हैं।


