गिरिडीह | विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का होली मिलन समारोह रविवार को संकट मोचन मंदिर में हुआ । जिसमें मुख्य रूप से बजरंग दल के प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश रंजन एवं विहिप विभाग मंत्री अनूप यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद जिला शह मंत्री शिवपूजन कुमार तथा संचालन विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री अनुप यादव जिला मंत्री सुधीर कुमार एवं पवन कंधवे ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के गिरिडीह जिले के सभी प्रखंडों से कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत सेवा प्रमुख मुकेश रंजन ,विश्व हिन्दू परिषद के विभाग मंत्री अनुप यादव ,विश्व हिन्दू परिषद के जिला शह मंत्री शिवपुजन कुमार, बजरंग दल जिला संयोजक गुडू यादव, विश्व हिन्दू परिषद जिला प्रशासनिक प्रमुख अरूण वर्णवाल, जिला समरसता प्रमुख गौतम कुमार, जिला शह धर्म प्रसारक आशीष रजक, नित्यानंद प्रसाद, दीपक कुमार,पवन कंधवे, मिथुन कुमार, उमेश यादव आदि थे।


