स्टेट हाइवे पर कामडारा थाना के अंतर्गत गांव टुरूण्डू स्थित हरियाली ढाबा के समीप एक बाइक सवार युवक कोमल सोरेंग उम्र 22 वर्ष अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गया। घायल युवक बसिया थाना अंतर्गत गांव होंजोर का निवासी है। वहीं घायल युवक को तुरंत राहगीर तुलसी गोप और रोहित बरला ने घटनास्थल से उठा कर कामडारा सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। वहीं पर चिकित्सक व जीएनएम के द्वारा प्राथमिक इलाज किया गया। गुमला गुमला शहर स्थित टावर चौक के पास रविवार की शाम 5 बजे पिकअप वाहन के टक्कर से डुमरी के टांगीनाथ स्थित एक आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाला 10 वर्षीय छात्र सत्येंद्र उरांव घायल हो गया। घटना में उसके पैर में गंभीर चोट लगी। जिसके बाद पिकअप चालक और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल छात्र के साथी संदीप उरांव ने बताया विद्यालय में हम लोग नया नामांकन कराए हैं। वही हॉस्टल में रखकर पढ़ाई करते हैं। विद्यालय के शिक्षक माट वीर लाल सिंह चावल खरीदने के लिए हम दोनों को साथ गुमला लेकर आए जहां हम दोनों को पैदल ही चावल दुकान जाने के लिए कहा हम दोनों पैदल पालकोट रोड की ओर जा रहे थे तभी पीछे से पिकअप टक्कर मार दिया। घटना की जानकारी पर कुछ देर बाद शिक्षक भी सदर अस्पताल पहुंचे। वही पिकअप चालक और शिक्षक में बहस होने लगी। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे थे।


