बिरहोर समाज की बिटिया हुई 12वीं पास, सम्मानित

भास्कर न्यूज|बगोदर बगोदर प्रखंड के बुढ़ाचांच बिरहोरटांडा की बिरहोर बिटिया 20 वर्षीय उपासी कुमारी अपने गांव समाज में 12वीं पास करने वाली पहली लड़की है। जो अब अपने गांव और समाज के लिए मिसाल बन गई है। उसे आठ मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस क़े अवसर पर जिला समाहरणालय गिरिडीह में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उपासी को गिरिडीह जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेहा कश्यप सहित अन्य अधिकारियों के हाथों प्राप्त हुआ। उपासी गिरिडीह जिले के विलुप्तप्राय आदिम जनजाति बिरहोर समाज की पहली बेटी है। जिसने बारहवीं की परीक्षा पास कर स्नातक की शिक्षा के लिए कदम बढ़ाई है। गिरिडीह जिला में आदिम जनजाति बिरहोर बिरादरी मात्र दो प्रखंड सरिया और बगोदर में है। इसी प्रकार पिपराडीह बिरहोर टंडा के मुकेश बिरहोर ने इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा दी है। उपासी कुमारी ने कहा गरीबी के कारण पढ़ाई के लिए मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा है। मेरा सपना है पढ़ ​िलख कर अच्छी नौकरी करना और आदिम जनजाति समाज का विकास करना। हमारे समाज में किसी को भी अभी तक सरकारी नौकरी नहीं मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *