सुकन्या लक्ष्मी जनसहयोग फाउंडेशन ने 150 कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज |गिरिडीह शनिवार को सुकन्या लक्ष्मी जनसहयोग फाउंडेशन ने मुख्य कार्यालय गिरिडीह में महिला दिवस का आयोजन किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था सचिव शिल्पा कुमारी ने की और संचालन गुड़िया कुमारी ने । इस दौरान समाज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 150 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हस्तकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनंदा प्रसाद, दूसरे स्थान संगीता देवी और तीसरे स्थान पर परवीन बानो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संस्था से जुड़ी महिलाओं ने महिला उत्थान व उनकी आर्थिक उन्नति पर गीत गाए। सचिव शिल्पा कुमारी ने सदस्यों को महिला अधिकारों के बारे में बताया और उनसे संबंधित कानूनों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होने बताया कि संस्था ने 7 मार्च को सारठ में, 8 मार्च को गिरिडीह और 9 मार्च को मधुपुर मे‌ं महिला दिवस मनाया गया और इस दौरान करीब 150 महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर भारती कुमारी, शिवानी कुमारी, सुनंदा प्रसाद, मनिता देवी, बेबी कुमारी, चांदनी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, निशरत परवीन, गीता देवी, प्रमिला देवी, सुनीता वर्मा, कंचन देवी, जुली देवी, पूनम कुमारी, पूनम देवी, परवीन बानो और संगीता देवी आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *