गायत्री परिवार का शांतिकुंज हरिद्वार से चला रथ गढ़वा पहुंचा

गढ़वा| अखिल विश्व गायत्री परिवार को शांतिकुंज हरिद्वार से चला ज्योति कलश रथ रविवार को गढ़वा पहुंचा। रथ पहुंचने पर स्थानीय गायत्री परिजनों ने रथ का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया। रथ का पूजन करने के लिए महिलाओं कि भीड़ उमड़ पड़ी। गायत्री परिवार युवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने गढ़वा नगर परिषद की सीमा में प्रवेश करने के पूर्व रथ की अगुवानी कर टंडवा से ही मोटरसाइकिल से स्कॉट करते हुए गढ़वा शहर में प्रवेश कराया। इसके पश्चात शहर के काली स्थान में रथ के आगमन पर दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। दीप महायज्ञ में उपस्थित महिला-पुरूष श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्जवलित करते हुए युग परिवर्तन का संकल्प लिया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में गढ़वा एसडीओ संजय कुमार ने उपस्थित होकर रथ का पूजन किया और आरती में शामिल हुए। समारोह में पातंजलि योग समिति के राज्य सह प्रभारी रासबिहारी तिवारी ने कहा कि मनुष्य में भौतिक उपलब्धि के साथ आध्यात्मिक विकास भी आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने जीवन जीने की कला पर भी प्रकाश डाला। जिला समन्वयक विनोद पाठक ने ज्योति कलश रथ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गायत्री परिवार द्वारा पूरे भारत की कुंडली जगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *