मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर 145 मरीजों की हुई जांच

गढ़वा|रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित रमना हेल्थ केयर सेंटर के प्रांगण में रविवार को निःशुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब और जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना था, जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर अपना इलाज नहीं करा पाते हैं। शिविर में दूर-दराज के गांवों से आए कुल 145 मरीजों की निःशुल्क जांच, परामर्श और आवश्यकतानुसार मुफ्त दवा दी गई। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इनमें डॉ. मनीष कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक बहादुर सिंह, डॉ. नितेश भारती, डॉ. पी. कश्मूर राव तथा महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. ब्यूटी सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहीं। सभी डॉक्टरों ने मरीजों की विस्तृत जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार दिया। शिविर के समापन के बाद संचालक शेखर सिंह ने एक बार फिर डॉक्टरों, सहयोगियों और उपस्थित मरीजों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *