भास्कर न्यूज|कोडरमा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से महिला सशक्तिकरण और अंगदान का एक कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी के रुप मे प्रोफेसर विनीता कुमारी प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक नीरा यादव शामिल हुई। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने स्वेच्छा से अंगदान की स्वीकृति प्रदान की जिसमें जिला अध्यक्ष सुनीति सेठ, रंजीता, शशी कुमारी, संतोषी जी, प्रमिला देवी जयनगर प्रखंड के नाम शामिल है। वहीं कार्यक्रम में कुछ बहनों को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। ये बहने मुद्रा लोन लेकर स्वरोजगार से आज खुशहाली का जीवन व्यतीत कर रहीं हैं। मौके पर पूर्व अध्यक्षा संगीता सिन्हा ,जिला उपाध्यक्ष सावित्री देवी, कंचन देवी सतगांवा, रीता लोहानी, सविता देवी, बेबी देवी, रेखा भदानी सहित अन्य शामिल थें।


