रामगढ़ | झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) रामगढ़ के जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि डुमरी विधायक जयराम महतो के नेतृत्व में राज्यहित के कई संवेदनशील और ज्वलंत मुद्दों को विधानसभा में उठाया है। उन्होंने बताया कि विधायक जयराम महतो ने जेएलकेएम ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) से जुड़ी अनियमितताओं का मामला प्रमुखता से उठाया है। राज्य में हो रही परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर भी सवाल खड़े किए है। राज्य के रैयतों, विस्थापितों और किसानों की समस्याओं को भी संगठन ने सदन में जोरशोर से रखा है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति, बेरोजगारी, पलायन और किसानों की दयनीय स्थिति जैसे मुद्दों पर भी लगातार चर्चा की गई है।


