भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह थे अटल वाजपेयी बिहारी : सुदर्शन

भास्कर न्यूज|रामगढ़ भाजपा जिला समिति के तत्वावधान में रविवार को शहर के बिजुलिया तालाब रोड स्थित ब्रह्मर्षि धर्मशाला के सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी पर अटल विरासत सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। आज सम्पूर्ण देश में भाजपा द्वारा अटल विरासत सम्मेलन का आयेाजन किया जा रहा है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम करना अपना सौभाग्य माना। वे एक राजनेता के रूप में उनका दूरदर्शी, ईमानदारी और देश के प्रति उनका समर्पण मिसाल है। वे जनसंघ के संस्थापक सदस्य बने और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ राष्ट्रवाद को एक नया आयाम दिया। राष्ट्र धर्म, पांचजन्य जैसे पत्रिकाओं का संपादन किया। संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में संबोधन कर सबको चौंकाया। उन्हें भारतीय राजनीति का भीष्म पितामह की उक्ति दी है। उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को देखते हुए भारत रत्न दे कर सम्मानित किया गया। आज मोदी जी उनके ही कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *