बाबा श्रीश्याम को भक्त करेंगे निशान अर्पण, आज निकलेगी निशान यात्रा

भास्कर न्यूज|रामगढ़ श्रीश्याम भक्तों की ओर से फाल्गुन सुदी एकादशी पर श्रीश्याम निशान यात्रा निकाली जाएगी। 10 मार्च की सुबह 7.30 बजे शहर के गोलपार के पुरनी मंडप के मां अन्नपूर्णा देवी मंदिर प्रांगण से निशान यात्रा निकलेगी। सभी महिला-पुरुष श्रीश्याम भक्त अपने हाथों में निशान लेकर श्रीश्याम की भक्ति में सरोबार होकर नगर भ्रमण कर नेहरु रोड के श्रीश्याम मंदिर रामगढ़ धाम पहुंचेंगे। यहां, सभी भक्त अपने मनोकामना के साथ निशान को बाबा श्रीश्याम को अर्पण करेंगे। इस निशान की तैयारी को लेकर श्रीश्याम भक्त जुटे हुए है। निशान यात्रा कार्यक्रम की तैयारी में अन्नु पिलानिया, बिनु मित्तल, संतोष मोदी, नेहा अग्रवाल, प्रियंका बौंदिया, मंजू बौंदिया, रिचा अग्रवाल, संगीता जैन, संतोष लोहारीवाल, खुशी लोहारीवाल, छाया अग्रवाल, मधु कुमारी, संगीता देवी, लवली कुमारी, सरोज देवी, मनीष अग्रवाल, श्याम शर्मा, प्रभात अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, रुपेश संवरिया, मयंक अग्रवाल, जय अग्रवाल, विजय अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, शुभ अग्रवाल सहित अनेक भक्त जुटे हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *