250 बच्चियों ने लिया लाभ, फ्री दवाइयां बांटी

भास्कर न्यूज | अमृतसर जन कल्याण संगठन ने एक अस्पताल के सहयोग से सिटीजन फोरम विधा मंदिर में 250 बच्चियों का मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप लगाया। कैंप का उद्घाटन संस्थापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. स्वराज ग्रोवर, अस्पताल के निदेशक डॉ. जीवन ज्योति सिडाना, मंदिर के संस्थापक, चेयरमैन अजीत सिंह और प्रबंध निदेशक सीमा अरोड़ा ने किया। कैंप में फ्री दवाइयां भी दी गईं। इस कैंप में डा. करण सैनी, डा. राजवीर सिंह, डा. तनीषा, डा. अमृता और डा. सुखराज सिंह ने पेट, लिवर, सिर दर्द, हडियों में दर्द, स्किन समस्या कमजोरी और अन्य बीमारियों से पीड़ित बेटियों की जांच की। संगठन की सचिव डाली भाटिया और वीना महाजन, रेनू महाजन, स्नेह अरोडा, एड. सिमरप्रीत कौर हुंडल, ममता हांडा, नीरू भाटिया ने कैंप में सहयोग दिया। डा. ग्रोवर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते कहा कि स्वस्थ्य महिला ही स्वस्थ समाज का आधार है। ‘मेरा स्वास्थ्य-मेरा अधिकार’ नारा बुलंद होना चाहिए। स्वस्थ महिला ही अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकती है। इस मौके पर प्रि. इन्द्रजीत, दविंदर, मनप्रीत, रिचा, ज्योति, अमनप्रीत, अमनदीप, सरोज, अमृतपाल, अर्शदीप, नवनीत, रितिका, सिमरदीप समेत कई लोग मौजूद थे। महिला दिवस पर लगाए चेकअप कैंप के दौरान मौजूदगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *