बारियातू | टोंटी पंचायत में रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की पंचायत कमेटी का गठन हुआ। प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र गंझू की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि राज्य में यूपीए सरकार है। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह पंचायत कमेटी की जिम्मेदारी होगी। सर्वसम्मति से प्रमोद उरांव को पंचायत कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। काशीनाथ उरांव सचिव, गणेश राम कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष मो. अहमद और मो. सैफ को जिम्मेदारी दी गई। 11 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए। प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जेएमएम की नीति और सिद्धांत को समझाते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोड़े जाएं। राजेंद्र गंझू ने बताया कि 10 मार्च को बारियातू खेल स्टेडियम में प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। इसी दिन प्रखंड कमेटी का चुनाव भी होगा। उन्होंने सभी पंचायत कमिटी और कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में शामिल होने की अपील की। मौके पर अनिल तुरी, लाखो भुइंया समेत कई जेएमएम प्रखंड कमिटी के सदस्य मौजूद थे।


