भास्कर न्यूज | अमृतसर/ जंडियाला गुरु जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ शनिवार को 8 मामलों में 360 ग्राम हेरोइन, 11930 रुपए ड्रग मनी बरामद कर 9 तस्करों को काबू किया है। थाना सी-डिवीजन की पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन 7700 रुपए ड्रग मनी के साथ एक आरोपी साहिज कुमार निवासी अंबेदकर कॉलोनी गिलवाली गेट को काबू किया है। थाना रणजीत एवेन्यू पुलिस ने 150 ग्राम हेरोइन सहित 2 अरोपियों हरप्रीत सिंह निवासी संजय गांधी कॉलोनी और पलविंदर सिंह निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रूप में हुई है। थाना सदर पुलिस ने आरोपी कुनाल निवासी मजीठा रोड को काबू करके 20 ग्राम हेरोइन 1430 रुपए ड्रग मनी बरामद की। थाना वेरका पुलिस ने 85 ग्राम हेरोइन और 900 रुपए ड्रग मनी सहित आरोपी राहुल कुमार निवासह दशमेय नगर को काबू किया है। इसी तरह, थाना मोहकमपुरा की पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन और 1900 रुपए ड्रग मनी कब्जे में लेकर न्यू गोल्डन के रहने वाले आरोपी आबिद खान को काबू किया है। थाना जंडियाला पुलिस ने बताया कि अरोपी लबा सिंह निवासी रायपुर कलां को काबू करके 310 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। थाना मजीठा पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन सहित शेर मोहम्मद निवासी भंगवा को काबू किया है। वहीं थाना खिलचियां पुलिस ने 5 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी लवप्रीत सिंह निवासी जबोवाल को काबू किया। संबंधित थानों की पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


