अमृतसर| अखिल भारतीय भगत महासभा द्वारा स्थानीय कबीर मार्ग हरिपुरा अमृतसर में अध्यक्ष राकेश भगत व महासचिव सुच्चा लाल के प्रबंधों में सतगुरु कबीर साहिब जी का प्रीनिर्वाण दिवस मनाया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री पंजाब महिंदर भगत और पूर्व मंत्री जेएंडके भारत भूषण डोगरा शामिल हुए। इस अवसर पर कमेटी की मांग पर कैबिनेट मंत्री ने सतगुरु कबीर साहिब भवन और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में सतगुरु कबीर साहिब जी के नाम पर चेयर स्थापित करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर कमेटी के राष्ट्रीय प्रधान प्रो. राजकुमार भगत, विधायक जसबीर सिंह संधू, सरपंच नंद लाल कल्याण पुरी आदि मौजूद थे।


