अमृतसर| बटाला रोड पर गैस पाइप लाइन डालने के लिए रोड को उखाड़ा गया था। वहीं रोड पर पाइप लाइन डालने के बाद कंपनी की ओर से जिस-जिस जगह पाइप डाली वहां से सारी सड़क को बनाना भी था। जिसके बाद कंपनी ने कुछ जगहों पर तो मिट्टी डालने के बाद सीसी फ्लोरिंग से रोड को बनाया। वहीं, बटाला रोड के कुछ हिस्सों को ऐसे ही छोड़ दिया गया। जिस कारण वाहन चालकों को परेशान होना पड़ रहा हैं। नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमैन बाल किशन शर्मा ने बटाला रोड पर गड्ढों को मिट्टी डालकर भरा। उन्होंने निगम से मांग की है कि रोड पर कंपनी से सीसी फ्लोरिंग डलवाई जाए।


