वाहन चेकिंग अभियान में हाइवा को रोकने का प्रयास, भगाने में कोयला लदा वाहन नाली में फंसा

भास्कर न्यूज | लातेहार जिले में अवैध कोयला परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा। रविवार अहले सुबह चार बजे सदर थाना क्षेत्र के मुन्ना ड्रेसेस के पास कोयला लदा हाइवा नाली में फंस गया। जिला खनन निरीक्षक पद्मलोचन ओहदार ने बताया कि डीटीओ सुरेंद्र कुमार से सूचना मिली कि कोयला लदा हाइवा दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जांच में पता चला कि हाइवा में लदे कोयले का झारखंड में कहीं से भी चालान निर्गत नहीं हुआ। इससे स्पष्ट है कि कोयला अवैध है। डीटीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि अहले सुबह धर्मपुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चल रहा था। इसी दौरान हाइवा को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक तेज गति से भागने लगा। भागने के दौरान हाईवा नाली में फंस गया। मौके पर पहुंचने से पहले ही चालक फरार हो गया। हाइवा को जब्त कर थाने भेज दिया गया। हाइवा में कोयला लदा था। उस पर मगध से कुशमाही लिखा था। इससे साफ है कि हाइवा को मगध से कुशमाही साइडिंग तक कोयला पहुंचाना था। लेकिन कोयला वहां न गिराकर दूसरी जगह भेजा जा रहा था। हाइवा के नंबर मिटाने की कोशिश की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *