धर्मप्रांतीय काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन शुरू

भास्कर न्यूज | सिमडेगा जिले के तुमडेगी पारिसर में सिमडेगा धर्मप्रांतीय काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय 31वां वार्षिक अधिवेशन शनिवार से शुरू हो गया। सम्‍मेलन का उद्घाटन विकर जनरल फा इग्‍नासियुस टेटे,काथलिक महिला संघ की सभानेत्री सह जिप सदस्‍य जोसिमा खाखा, संघ की अनिता रानी टोप्‍पो, सुचिता जोजो, सि बेर्नादेत कुजूर, सुशीला लकड़ा आदि ने संयुक्‍त रुप से दीप जलाकर एवं माता मरिया का झंडोत्‍तोलन कर किया। मौके पर जोसिमा खाखा अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर अपने विचार रखे। जबकि रोजगार की संभावनाएं विषय पर मेरी लकड़ा ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संत मोनिका की तस्‍वीर पर अनिता रानी टोप्‍पो ने माल्यापर्ण किया। जोसिमा खाखा ने कहा कि आज महिलाओं को वास्तविक सम्मान देने की जरूरत है। समाज में लैंगिक भेदभाव को खत्म करना होगा। संदेह करने के बजाय, महिलाओं एवं बेटियों को खुली हवा में सांस लेने दें। तभी आधी आबादी समाज में बराबरी हासिल कर पायेगी। जोसिमा ने कहा कि महिलाओं को अवसरों की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए, बल्कि खुद आगे बढ़कर अपने लिए नए रास्ते तलाशने होंगे। नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से बच्चों और युवाओं को बचाने में महिलाओं की अहम भूमिका तय होनी चाहिए। महिलाओं की उपलब्धियों को सामने लाने की जरूरत है। खासकर ऐसी महिलाएं को सामने लाने की जरूरत है, जो बिना किसी पहचान के अपने स्तर पर समाज को बेहतर बनाने में जुटी हैं। कार्यक्रम में जोसफा कुजूर, क्‍लारा बा:, फिलिसिता एक्‍का कतरीना खेस, अनिमा कुजूर, अनिमा खेस सहित कई पुरोहित, धर्मबहनें सहित हजारों की संख्‍या में धर्मबहनें उपस्थित थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *