बालीडीह और चास थाना में शांति समिति की बैठक

बोकरो | रविवार को चास थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी खुर्शीद आलम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि होली में हुड़दंग कर लोगों को परेशान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसकी शिकायत मिलते ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा जाएगा और जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार एक ही साथ रमजान और होली का त्योहार है, ऐसे में सभी को आपसी सामंजस्य के साथ त्योहार मनाना चाहिए। इसके लिए समिति के सदस्यों को भी सहयोग करना होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *