बोकारो | बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह में मारपीट के मामले में दर्ज कांड के आरोपी संजोग कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आरोपी पर पूर्व से करीब 12 कांड दर्ज है। वह कई बार कई मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी।


