बोकारो | पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के आईटीआई मोड़ के पास सड़क किनारे पेड़ की डाली में फंदे से लटका हुआ अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। घटना रविवार देर शाम की है। इसकी सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा पुलिस घटना स्थान पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले कर जांच कर रही है। शव की पहचान नहीं हुई है। यह हत्या है या आत्महत्या इसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी मिलेगी।


