बोकारो | झारखंड पशुपालन एआई कर्मचारी संघ बोकारो की बैठक चास प्रखंड परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मेहता ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार से 6000 रुपए मानदेय की मांग की जाएगी। साथ ही कहा गया कि बोकारो में एआई कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा प्रदेश संगठन पर सही कार्यकलाप पर विचार-विमर्श की जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से उत्तम कुमार महतो, विवेकानंद महतो आदि उपस्थित थे।


