बोकरो | बारी सहकारी गृह निर्माण समिति की ओर से बारी को-ऑपरेटिव के अभिनंदन हाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि बोकारो विधायक श्वेता सिंह थीं। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा आज भी बड़ा मुद्दा है। महिलाओं को सशक्त करने की बात सिर्फ महिला दिवस पर ही नहीं, बल्कि हर दिन होनी चाहिए। महिलाओं के लिए अधिकार, समानता व सशक्तिकरण में तेजी लाना होगा। अध्यक्ष जेएन सिंह ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी काम में पुरुषों से कम नहीं हैं। पुरुषों के साथ महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। संचालन पीपी प्रसाद ने व धन्यवाद ज्ञापन सचिव एबी सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में माला हेमरोम, प्रमिला देवी, कमला देवी आदि मौजूद थीं।


