बोकारो | रविवार को दुसाध जागरण मंच की बैठक सेक्टर-4 बाबा चौहर मंदिर में हुई। इसकी अध्यक्षता योगेन्द्र पासवान ने की। इसमें के सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अप्रैल को राहु पूजा धूमधाम से की जाएगी। इसमें सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें की पूजा समिति में पुरुषोत्तम पासवान को अध्यक्ष बनाया गया। जोगिंदर पासवान सचिव और कारू पासवान को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।


