बोकारो | सेक्टर 4 पुलिस ने चोरी की करीब 18 बाइक बरामद की है। साथ ही दो बाइक चोरों की भी गिरफ्तारी किया है। बताया जाता है कि बोकारो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी के मामलों को देखते हुए पुलिस निगरानी रख रही थी। इस दौरान एक युवक को पकड़ा। युवक से कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने साथियों के बारे में भी बताया और छिपाकर रखे गए बाइकों को बरामद किया गया।


