चास स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, चास में तीन दिवसीय श्रीश्याम फागुन महोत्सव की शुरूआत हुई। इस महोत्सव में मारवाड़ी समाज के युवक-युवतियों, बच्चे-वृद्ध आदि ने श्रीकृष्ण व राधा की झांकी निकाली। इसमें कई देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। यह झांकी लक्ष्मी नारायण मंदिर से बाइपास, चेकपोस्ट, महावीर चौक होते हुए मंदिर वापस पहुंची। इसे देखने के लिए बाइपास रोड में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। कई संस्था के सदस्यों ने सेवा शिविर भी लगाया। यह झांकी शहरवासियों के लिए मनमोहक थी।*photocaption*


