बोकारो | चास प्रखंड के नारायणपुर बरटांड़ में रविवार को गोप समाज की प्रधान कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में समाज के लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण की तस्वीर पर गुलाल चढ़ाकर की गई। इसके बाद सभी सदस्यों को भगवान श्रीकृष्ण पर अर्पित गुलाल का सभी सदस्यों ने तिलक लगाते हुए होली मनाया। अवसर पर समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष घनश्याम गोप ने कहा कि होली भाईचारा व सादगी का पर्व है। इससे हमें सौहार्द पूर्वक मनाना चाहिए। होली रंगों का त्योहार है। ऐसे पर्व में समाज व अपने बुराइयों को दूर करने का होता है।


