बोकारो। रमेशिम इंटरनेशनल फाउंडेशन की ओर से चास के सोलागीडीह तालाब के समीप स्थित वृद्धाश्रम में होली मिलन समारोह आयोजित की गई। इस मौके पर संस्था की ओर से वहां के सोलर पैनल के खराब होने के कारण उसकी मरम्मत के लिए 21000 रुपए का चेक संचालक को दिया। इसके बाद सदस्यों ने वहां के वृद्धों के साथ रंग, अबीर लगाकर होली मनाई। इसके बाद उन वृद्धों को मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर मनींद्र चतुर्वेदी, संजय कुमार आदि मौजूद थे।


