पंजाब का तापमान सामान्य से अधिक गर्म बना हुआ है। बीते दिनों खिली धूप और पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव ना होने के कारण तापमान में ऐसा बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में दिन का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। वहीं, बीते दिन से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, लेकिन उसका प्रभाव मैदानी इलाकों में 19 मार्च से देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है, हालांकि यह सामान्य से 2.2°C अधिक बना हुआ है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6°C दर्ज किया गया, जो अबोहर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आज भी मौसम में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 12 से 15 मार्च तक बारिश संभव पश्चिमी विक्षोभ का असर ऊंची पहाड़ियों पर अभी से देखने को मिल रहा है। वहीं 15 मार्च तक बारिश व बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। अगर बारिश व बर्फबारी होती है तो मैदानी इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। लेकिन पंजाब के मैदानी इलाकों में बारिश 12 मार्च से होने की संभावनाएं जताई गई हैं। ऐसा मौसम तीन दिनों तक बना रहेगा। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 14 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 12 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 12 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 14 से 29 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान 15 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


