बस कंडक्टर से गन प्वाइंट पर लूट करने वाले चार कार सवारों में से एक पकड़ा

भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना ए डिवीजन की पुलिस ने उत्तराखंड रोडवेज बस के कंडक्टर से गन प्वाइंट पर 33 हजार रुपए की लूट करने वाले कार सवार 4 लुटेरों से 1 को काबू किया है। जिसकी पहचान गौतम निवासी निक्का सिंह कॉलोनी के रूप में हुई है। आरोपी से वारदात में इस्तेमाल की कार, 22 ग्राम हेरोइन और 2 हजार ड्रग मनी बरामद की। थाना एसएचओ बलजिंदर सिंह ने जांच करते आरोपी को काबू किया। आरोपी के खिलाफ 2023 में थाना मकबूलपुरा में एनडीपीएस के तहत केस दर्ज है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *