रायपुर का ‘हवा महल’:झुग्गी वालों को बसाया हाउसिंग बोर्ड के मकानों में, वे लौट गए तो 1374 मकान खंडहर

जयपुर के हवा महल की तरह नजर आने वाले हाउसिंग बोर्ड की इस बिल्डिंग में 78 खिड़की-दरवाजे फोटो में हैं। एक भी सही सलामत नहीं है। ये बोरियाकला का कॉम्प्लेक्स है। इसमें कुछ लोग रहते हैं मगर ज्यादातर फ्लैट खाली हैं। इन खाली फ्लैटों से धीरे-धीरे खिड़की, दरवाजे बिजली फिटिंग्स, नल और टाइल्स, सब चोरी हो गए। पलस्तर उखड़ गया। रंग उड़ गया। यह कॉम्पलेक्स हाउसिंग बोर्ड ने 41.85 करोड़ की लागत से बनाया था। 2008 में यह बनना शुरू हुआ और 2011 में बनकर तैयार हुआ। तेलीबांधा तालाब किनारे स्थित झुग्गी बस्तियों से लोगों को विस्थापित किया तो उन्हें यहां जगह दी गई। 1374 फ्लैट इन्हीं से भर गए। तेलीबांधा में झुग्गियों की जगह जब नया भवन बना तो यहां से विस्थापित लोग तेलीबांधा लौटने के कारण 1374 फ्लैट खाली हो गए। तब से ये खाली पड़े हैं। खाली रहने के कारण धीरे धीरे इनका सब कुछ उजड़ गया। अब ये फ्लैट खंडहर हो चुके हैं। इसकी देखरेख नगर निगम के हाथ में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *