टाटीबंध इलाके में रविवार सुबह एक मकान में आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर हंगामा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रार्थना सभा के भीतर घुस गए। वहां धर्मांतरण का आरोप लगाकर हंगामा किए और तोड़फोड़ किए। एक घंटे तक हंगामा चलते रहा। आसपास वालों ने आमानाका पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने सामान्य घटना समझ कर ध्यान नहीं दिया और विवाद बढ़ गया। तनाव बढ़ने पर पहुंची पुलिस ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर तोड़फोड़ का केस दर्ज किया है। कॉलोनी वाली की शिकायत पर प्रार्थना सभा आयोजित करने वालों पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया गया है। टाटीबंध के अनुकंपा नगर के एक मकान में रविवार सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। जहां 100 से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए थे। इसकी सूचना मिलने पर बजरंग दल से जुड़े लोग पहुंच गए। मकान के भीतर चले गए। वहां धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। प्रार्थना सभा के बाहर धरने पर बैठ गए। अचानक भीतर गए और जमकर तोड़फोड़ किए। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष योगेश सैनी ने बताया कि लोगों से लगातार शिकायत आ रही थी कि टाटीबंध इलाके में धर्मांतरण किया जा रहा है। गांव वालांे को बुलाकर धर्मा परिवर्तित किया जा रहा है। इसी सूचना पर वहां गए थे। टाटीबंध के पास एक घर के भीतर करीब 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। भीतर में धर्मांतरण चल रहा था।


