कोटा| नवोन्मेष सेवा समिति की ओर से सामाजिक सरोकारों की शृंखला के तहत 22 दिसंबर को भार्गव जन उपयोगी भवन विनोबा भावेनगर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर होगा। समिति अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक न्यूरो फिजिशियन डॉ. भारत भूषण की अध्यक्षता में बैठक हुई। स्वास्थ्य शिविर के लिए डॉ. भंवर रणवां कार्डियोलोजिस्ट, डॉ. बी एल बांसीवाल श्वास रोग विशेषज्ञ मेडिकल कालेज, डॉ. बीएल मीणा पेट व लीवर रोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। बैठक में दिनेश पंकज, डॉ. अनिल मर्मिट, पंकज बागड़ी मौजूद रहे।


